Breaking News
जनगणना 2027 के तहत मई माह में अवकाश पर रोक *कार्य को लेकर प्रशासन सख्त

भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य 01 मई से 30 मई, 2026 तक अनिवार्य रूप से संपादित किए जाएंगे। इस अवधि में कार्य की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया गया है।
कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा जारी निर्देशानुसार उक्त कार्य में संलग्न अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित अवधि में बिना अनुमति अवकाश पर नहीं जा सकेंगे। विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश स्वीकृत किया जा सकेगा, जिसके लिए अधोहस्ताक्षरकर्ता से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। सभी कार्यालय प्रमुख एवं चार्ज अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।


