उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में सूफियान हत्याकांड, भाजपा ग्रामीण मंडल मंत्री पिंटू चौधरी और दो भाइयों सहित भेजे गए जेल

लखनऊ : बुलंदशहर में बसपा के पूर्व विधायक हाजी अलीम के भतीजे सूफियान की हत्या मामले में पुलिस ने भाजपा के ग्रामीण मंडल मंत्री सतेंद्र उर्फ पिंटू चौधरी और उसके दो भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने लूटी गई पिस्टल भी बरामद कर ली है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद के अनुसार, यह वारदात 4 जनवरी को नीम खेड़ा गांव में हुई थी, जब डॉ. मुमत्याज के 30 करोड़ के बाग की पैमाइश के दौरान हीट ऑफ मूवमेंट में सूफियान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में उसके भाई अकरम भी घायल हुए और उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने पिस्टल लूटने की कोशिश की। पुलिस ने इस मामले में 4 नामजद और 5 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। पूछताछ में सामने आया कि बाग को लेकर विवाद बढ़ने के कारण वारदात हुई, जबकि दोनों पक्षों के बीच पहले से कोई रंजिश नहीं थी। गिरफ्तार आरोपी पहले से कई मामलों में संलिप्त थे। पुलिस अब बाकी पांच फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button