उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तीन दिवसीय ‘रश्मिरथी पर्व’ का शुभारंभ किया

File Photo
लखनऊ (SHABD):मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की काव्यकृति ‘रश्मिरथी’ के हीरक जयंती वर्ष और उनकी 52वीं पुण्यतिथि के अवसर पर तीन दिवसीय ‘रश्मिरथी पर्व’ का शुभारंभ किया। इस दौरान ‘रश्मिरथी से संवाद’ स्मारिका का विमोचन किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने रामधारी सिंह दिनकर की स्मृतियों को याद किया। उनकी कविताओं के जरिए विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिनकर जी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से राष्ट्र की चेतना को जागरुक किया।




