बिहार-झारखण्ड
पंडौला में अडाणी फाउंडेशन ने लगाया नि:शुल्क जांच शिविर

हजारीबाग(SHABD): हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के पंडौला में अडाणी फाउंडेशन ने निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया। गोंदुलपारा खनन परियाजना के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डॉ0 सुधांशु शेखर और उनकी टीम ने 23 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। मरीजों में अधिकतर को कमजोरी, अनियमित बल्ड प्रेशर, हड्डियों में दर्द समेत अन्य समस्याएं पाई गईं। स्थानीय लोगों ने अडाणी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों के आयोजन से उन लोगों को काफी राहत मिलती है।




