बिहार-झारखण्ड
बुनियादी सुविधाओं और जन समस्याओं के निराकरण पर सरकार का फोकस

रांची:ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से रांची स्थित आवासीय कार्यालय में खूंटी सांसद कालीचरण मुंडा और जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू ने मुलाकात की। इस दौरान बुनियादी सुविधाओं के विकास और जन समस्याओं के समाधान पर चर्चा हुई। ग्रामीण विकास मंत्री ने जन आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्यों पर जोर दिया।




