उत्तराखंड

उत्तराखंड: देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश रैली

File Photo

देहरादून (SHABD):देहरादून के परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में महिला जनआक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनका अधिकार दिलाने के उद्देश्य से नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाया गया था, लेकिन विपक्ष ने इसे रोकने का काम किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि महिला शक्ति वंदन अधिनियम को लागू न होने देने का खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं में इस मुद्दे को लेकर भारी आक्रोश है और उसी के चलते यह रैली आयोजित की गई है। भाजपा प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि प्रदेशभर से आई महिलाओं में कांग्रेस के प्रति नाराजगी है, क्योंकि उसने महिलाओं के अधिकारों को रोकने का प्रयास किया है। दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार है और वह महिलाओं के मुद्दे पर भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं जागरूक हैं और सच्चाई को समझती हैं।

Related Articles

Back to top button