उत्तराखंड

सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने चमोली जिले के बदरीनाथ में सूर्य देवभूमि चैलेंज का शुभारंभ किया

देहरादून (SHABD) :सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने चमोली जिले के बदरीनाथ से सूर्य देवभूमि चैलेंज का शुभारंभ किया। वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत यह आयोजन सीमावर्ती गांवों में रोजगार और पर्यटन को प्रोत्साहित करेगा। इसमें कुल 300 प्रतिभागी भाग लेंगे।वहीं उत्तरकाशी के हर्षिल में सीडीएस चौहान ने सांस्कृतिक विरासत केंद्र की आधारशिला भी रखी। श्री चौहान ने वाइब्रेंट विलेजेज योजना के अंतर्गत स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास में उनकी भूमिका की सराहना की। जनरल चौहान ने बगोरी और मुखवा गांव का भी भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी जीवनशैली एवं सांस्कृतिक विरासत की सराहना की।

Related Articles

Back to top button