उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के लिए आफ लाइन पंजीकरण आज से शुरू होंगे

देहरादून (SHABD) :उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। राज्य सरकार यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। इसी के तहत हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में आज से चारधाम यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। यहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 20 रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए गए हैं। हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि श्ऱद्धालुओं को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं साथ ही श्ऱद्धालुओं की सुविधा के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है। उन्होंने कहा कि आज से ऋषिकुल मैदान में पंजीकरण की शुरूआत की जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की।

वहीं ऋषिकेश के ट्रांजिट कैंप में 30 काउंटरों पर श्रद्धालुओं का ऑफलाइन पंजीकरण किया जाएगा। इसके लिए कैंप क्षेत्र में 24 पंजीकरण काउंटर बनाए गए हैं, जबकि छह अतिरिक्त काउंटर आईएसबीटी के समीप स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा गुरुद्वारा सिंह साहिब के कपाट खुलने के बाद वहां भी चार काउंटर संचालित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button