खरीफ की फसलों की बोवनी को लेकर किसान रहे तैयार

राजगढ़,जिले में खरीफ की फसलों की बोवनी के लिए किसान कमर कसकर बारिश का इंतजार कर रहा है ताकि पहली बारिश में ही मक्का ज्वार तुवर तिल मूंगफली समेत अनेकों खरीफ की मोसमी फसले पहली बारिश में ही बोई जा सके इसी को लेकर जिला मुख्यालय पर कृषि विभाग के उपसंचालक एवं जिला विपणनअधिकारी द्वारा जिले के किसानों से आह्वान किया गया कि आगामी खरीफ की फसलों को सुनियोजित ढंग से प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग के मार्गदर्शन में यदि किसानों द्वारा फसले बोई जाती हैं व खाद बीज खेतों में डाले जाते हैं तो आने वाले समय में जिले के किसान भरपूर फसल प्राप्त कर सकेंगे कृषि विभाग द्वारा संचालित योजना आत्मा किसानो की संपन्नता फसलों के व्यापार में मिल का पत्थर साबित होगी इसी परिपेक्ष में जिले के उपसंचालक कृषि सचिन जैन एवं जिला विपणन अधिकारी बब्बन मौर्य द्वारा जिले के किसानों से आह्वान किया गया कि आत्मा योजना अंतर्गत खरीफ की फसलें आने वाले समय में खेतों में बोई जाना है जिसको लेकर प्रशासन द्वारा प्रदेश व जिले मे पर्याप्त मात्रा में खाद का स्टॉक उपलब्ध है वर्तमान स्थिति में प्रदेश में 6.40 लाख मीट्रिक टन यूरिया 1.57 लाख मीट्रिक टन डीएपी, 3.56 लाख मीट्रिक टन एनपीके इस प्रकार 5.13 लाख मैट्रिक टन डीएपी प्लस एनपीके तथा 3.50 लाख मेट्रिक टन एसएसपी उर्वरक हे साथ ही जिले में दिनांक 7/5./2025 की स्थिति में 20 लाख 449 मेट्रिक टन यूरिया 5467 मेट्रिक टन डीएपी 7937 मेट्रिक टन एनपीके 12024 मेट्रिक टन एसएसपी एवं 356 मेट्रिक टन पोटाश खाद सरकार एवं प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई विषम बेसिक परिस्थिति यो के उपरांत भी सरकार द्वारा प्रदेश में उर्वरकों की आपूर्ति निरंतर तय कार्यक्रम के अनुसार की जा रही है प्रदेश में उपलब्ध खाद सोसायटी वार ,मार्कफेड के डबल लाख केंद्रवार,निजी दुकानदार एवं ई विकास पोर्टल पर उपलब्ध है वरिष्ठ जिला अधिकारियों द्वारा किसानों को प्रेरित करते हुए कहा गया कि आप अपनी आवश्यकता अनुसार खाद अपनी मनमर्जी अनुसार पसंद की दुकान समिति अथवा ई पोर्टल के माध्यम से बुकिंग कर अपना खाद स्टॉक उठा सकते हैं इसी प्रकार ई विकास प्रणल में राजस्व पट्टाधारी, सिकमी किसान शारीरिक रूप से अक्षम किसान, वृद्ध किसान मृतक किसान के वारिसान को धार्मिक संस्थान ट्रस्ट आदि की जमीन के लिए भी खाद उपलब्ध कराए जाने की सुविधा प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई उपसंचालक कृषि एवं जिला विपणन अधिकारी द्वारा किसानों को जानकारी देते हुए बताया गया कि किसानों की खरीफ की फसलों की बोवनी के लिए फसलों की अनुशंसित खाद की मात्रा अनुसार यूरिया, एसएसपी, एनपीके, डीएपी, पोटाश खाद की पूर्ण मात्रा की एक बार में ही अपने नजदीकी समिति से उठा सकते हैं और अगर चाहे तो पुनः पोर्टल पर पंजीयन प्रक्रिया का आई पालन कर अपने सुविधा अनुसार खाद प्राप्त कर सकते हैं आने वाले समय में खेती-किसानी और फसलों के व्यापार को बढ़ावा देकर किसानों को सम्पन्न एवं खुशहाल बनाया जा सकेगा



