RAJGARH
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम रसूलपुरा की बावड़ी में हुआ श्रमदान

राजगढ जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत राजगढ़ की ग्राम पंचायत कल्पोनी के ग्राम रसूलपुरा में स्थित बावड़ी पर श्रमदान एवं साफ-सफाई अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बावड़ी की साफ-सफाई, गाद हटाने एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाने का कार्य सामूहिक श्रमदान के माध्यम से किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण हेतु निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजगढ़ श्री आशीष जोशी, सहायक यंत्री श्री महताब सिंह अहिरवार उपस्थित रहे।


