RAJGARH

भूकंप पूर्व तैयारी, क्षमतावर्धन कार्यक्रम”, “ध्वस्त ढांचा, खोज व बचाव” संबंधी प्रशिक्षण का हुआ आयोजन* 

 

 

 

 

राजगढ़ आपदा प्रबंधन संस्थान भोपाल के दिशा निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के संयुक्त तत्वावधान में 5 दिवसीय “भूकंप पूर्व तैयारी, क्षमतावर्धन कार्यक्रम”, “ध्वस्त ढांचा एवं खोज व बचाव” संबंधी प्रशिक्षण का आयोजन पॉलिटेक्निक कॉलेज राजगढ़ में किया गया।

 

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में भूकंप पूर्व तैयारी एवं क्षमता वर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय, पुलिस, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, होमगार्ड, एसडीईआर एफ, प्राइवेट स्कूल, सिविल डिफेंस वालंटियर एवं अन्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सम्मिलित हुए।

 

प्रशिक्षण में श्री अभिषेक रानीवाल व्याख्याता पॉलिटेक्निक महाविद्यालय द्वारा भूकंप के प्रभाव, पृथ्वी की आंतरिक संरचना संबंधित प्रशिक्षण पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई एवं श्री सुनील कुमार अहीरवाल पीसी राजगढ़ द्वारा एसडीईआरएफ टीम के साथ इमरजेंसी लिफ्टिंग एंड मूविंग तकनीक का डेमो दिया गया। उक्त कार्यशाला जिला सेनानी होमगार्ड जिला राजगढ़ के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।

Related Articles

Back to top button