RAJGARH

NDPS कार्यवाही – 35 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

जिला राजगढ़ में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान *“ऑपरेशन शुद्धि”* के तहत थाना भोजपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

राजगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री धरमवीर नागर के मार्गदर्शन में थाना भोजपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 35 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3,50,000/- रुपये है।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*

दिनांक 24.05.2026 को थाना प्रभारी भोजपुर को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे अंडरब्रिज ग्राम पिपल्दी के नीचे दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ स्मैक लेकर खड़े हैं। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर दोनों व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।

*गिरफ्तार आरोपी*

1. हजारीलाल पिता देवीलाल तंवर, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम खाजली, थाना भोजपुर, जिला राजगढ़

2. लालसिंह पिता देवीलाल तंवर, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम गुंदीपुरा, थाना भोजपुर, जिला राजगढ़

*जप्त माल*

*कुल जप्त स्मैक – 35 ग्राम*

*अनुमानित कीमत – लगभग 3,50,000/- रुपये*

*अपराध*

आरोपियों के विरुद्ध थाना भोजपुर में अपराध क्रमांक 173/26 धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button