RAJGARH

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल 10 अप्रैल को सारंगपुर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे

 

 

राजगढ़ प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल द्वारा 10 अप्रैल, 2026 को सारंगपुर क्षेत्र में विभिन्न ग्रामों का सघन दौरा किया जाएगा। इस दौरान वे ग्रामीण विकास को गति देने हेतु अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।साथ ही सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल प्रातः 10:30 बजे सारंगपुर से ग्राम विराखड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां 11 बजे ग्राम पंचायत विराखड़ी में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे ग्राम डिरी के लिए प्रस्थान कर 12:30 बजे ग्राम पंचायत डिरी में विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 1:30 बजे ग्राम मुंडलाखेड़ा के लिए प्रस्थान कर दोपहर 1:45 बजे ग्राम पंचायत मुंडलाखेड़ा में भी विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।

 

इसके उपरांत राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री टेटवाल अपराह्न 2:45 बजे सारंगपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। सारंगपुर आगमन के पश्चात सायं 3:30 बजे वार्ड क्रमांक 18, गोपालपुरा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सम्मिलित होकर धर्मलाभ अर्जित करेंगे।तत्पश्चात सायं 4:30 बजे सेवा सदन, सारंगपुर कार्यालय आएगे।

Related Articles

Back to top button