उत्तराखंड
बद्रीनाथ व हेमकुंड साहिब के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, तापमान में गिरावट

चमोली (SHABD):कल शाम से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम बदला हुआ है। बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है। देर रात से शुरू हुई बर्फबारी ने पूरे क्षेत्र को सफेद चादर में लपेट दिया है। लगातार हो रही बर्फबारी के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे कड़ाके की ठंड लौट आई है।
मौसम विभाग के अनुसार, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है। प्रशासन ने इस दौरान लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों पर भी मौसम का असर पड़ सकता है। निर्माण कार्यों की गति धीमी होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन का कहना है कि मौसम सामान्य होते ही सभी कार्यों में तेजी लाई जाएगी।




