ऑपरेशन शुद्धि के तहत थाना भोजपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 46.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

राजगढ़ में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत थाना भोजपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री धरमवीर नागर के मार्गदर्शन में थाना भोजपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान आरोपी मोहन पिता भंवरलाल तंवर निवासी ग्राम खाजली थाना भोजपुर जिला राजगढ़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 46.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख 60 हजार रुपये है।
आरोपी के विरुद्ध थाना भोजपुर में अपराध क्रमांक 171/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
*गिरफ्तार आरोपी*
• मोहन पिता भंवरलाल तंवर निवासी ग्राम खाजली, थाना भोजपुर, जिला राजगढ़
जप्त मशरूका*
• 46.50 ग्राम अवैध स्मैक
• अनुमानित कीमत लगभग 4,60,000 रुपये



