RAJGARH

मातृशक्ति ने शिव-पार्वती पूजन कर मांगी अखंड सौभाग्य की कामना

राजगढ़। गणगौर तीज के पावन अवसर पर नगर में आस्था का खासा माहौल देखने को मिला। सर्व समाज की मातृशक्तियों ने भगवान शिव एवं माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की।
कार्यक्रम की शुरुआत चतुर्भुज नाथ मंदिर से हुई, जहां महिला मंडल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद महिलाएं भक्ति भाव के साथ नेवज नदी तट पहुंचीं। यहां विधिवत पूजा-अर्चना कर अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की गई।
पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गीत-भजन गाए, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं की मौजूदगी ने आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया।
चतुर्भुज नाथ मंदिर की महिला मंडल ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। आयोजन में शामिल महिलाओं ने एकजुटता के साथ परंपराओं का निर्वहन करते हुए गणगौर तीज का महत्व बताया।

Related Articles

Back to top button