RAJGARH

ई-दक्ष कक्ष का उद्घाटन, कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने दिए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश

*

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा कलेक्टोरेट परिसर में ई-दक्ष कक्ष का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कलेक्टोरेट परिसर में बाहरी कार्यालयों को लाने का प्रयास किया जाए, साथ ही बाउंड्रीवॉल को पूर्णतः सुरक्षित किया जाए तथा सामने स्थित दुकानों को व्यवस्थित रूप से स्थापित किया जाए। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कार्यालय परिसर को साफ-सुथरा एवं सुव्यवस्थित रखने पर जोर देते हुए कहा कि यह सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने उल्लेख किया कि पूर्व में इस कक्ष में कचरा रखा जाता था, जिसे संयुक्त प्रयास से हटाया गया यह दर्शाता है कि मिलकर कार्य करने से सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

उन्होंने निर्देश दिए कि इस कक्ष को प्रशिक्षण के लिए पूर्णतः सुव्यवस्थित बनाया जाए, ताकि इसका अधिकतम उपयोग सुनिश्चित हो सके और कर्मचारियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधा मिल सके। उद्घाटन के दौरान कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सभी कर्मचारियों से सुझाव भी प्राप्त किए तथा कार्यालय में और किन-किन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा सकता है, इस पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्राप्त सुझावों के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने कहा कि स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण होने से आमजन को दी जाने वाली सेवाएं अधिक प्रभावी एवं सुचारू हो जाती हैं। साथ ही ई-दक्ष केन्‍द्र में कर्मचारियों को iGOT Karmayogi के माध्‍यम से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

*समा क्रं./001/1506/03/2026 ……..00……. फोटो क्रं. 07 से 11*

Related Articles

Back to top button