राजस्‍थान

सिरोही जिले में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी ने ग्राम रथ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में निभाई सहभागिता

जयपुर, 14 मई। राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने गुरूवार को ग्राम रथ अभियान के तहत संचालित एलईडी वैन के माध्यम से सिरोही जिले के शिवगंज विधानसभा में ग्राम पंचायत मोहब्बत नगर, चडुआल और कालन्द्री पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यमंत्री देवासी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के तहत संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं, विभिन्न विकास कार्य एवं उपलब्ध्यिों को जन जन तक पहुंचाने साथ ही आगामी दिनों में आयोजित होने वाली ग्राम मीट का प्रचार प्रसार करने के लिए ये ग्राम रथ चलाए जा रहे हैं। इन ग्राम रथों के साथ साथ ही कला जत्था के माध्यम से भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस दौरान राज्यमंत्री देवासी ने उपस्थित सभी को ग्रामीणों, पशुपालकों एवं किसानों से सम्बन्धित विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाया।

कार्यक्रम के दौरान आमजन द्वारा विभिन्न परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई जिसके सम्बन्ध में राज्यमंत्री देवासी द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी विभागीय अधिकारी राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित निस्तारण कर उन्हें राहत पहुंचाएं साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक पात्र को लाभावित करना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button