उत्तर प्रदेश
महराजगंज में सीएम योगी का विकास दौरा!

लखनऊ (SHABD): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज महराजगंज पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी के नवनिर्मित आवास पर जाकर सुंदरकांड पाठ में हिस्सा लिया। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर तीन बच्चों का अन्नप्राशन कराया और उन्हें खिलौने और चॉकलेट गिफ्ट किए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और 208 करोड़ रुपये की लागत वाली 79 से अधिक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके बाद सीएम ने जनसभा को भी संबोधित किया। सीएम ने इस अवसर पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र एवं टूलकिट भी वितरित किए गए, जिससे आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण के संकल्प को नई ऊर्जा मिलेगी।




