RAJGARH

राजगढ़ पुलिस का “संकल्प से समाधान” अभियान: दो दिन में 500 से अधिक शिकायतों का निराकरण


जिले में आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से चलाए जा रहे “संकल्प से समाधान” अभियान के तहत 29 और 30 मार्च को विभिन्न थानों में विशेष शिकायत निवारण शिविर आयोजित किए गए। अभियान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे के नेतृत्व में संचालित हुआ।
दो दिन में 544 आवेदन प्राप्त, 531 का मौके पर समाधान
जिलेभर के थानों में आयोजित शिविरों में कुल लगभग 544 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से करीब 531 आवेदनों का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। शेष प्रकरणों में विधिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की गई है।
आपसी समझौते से सुलझे कई विवाद
अभियान के दौरान राजस्व, पारिवारिक एवं घरेलू विवादों को प्राथमिकता दी गई। बड़ी संख्या में मामलों का आपसी राजीनामा कराया गया, जिससे वर्षों से लंबित विवादों में भी राहत मिली। कई स्थानों पर राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही, जिससे जमीन संबंधी मामलों का त्वरित निराकरण संभव हुआ।
थाना-वार उल्लेखनीय उपलब्धियां
ब्यावरा शहर में 95 में से सभी 95 आवेदन निराकृत, 50 मामलों में राजीनामा।
नरसिंहगढ़ में लगभग 80 शिकायतों का त्वरित समाधान।
लीमाचौहान में 79 आवेदन निपटाए गए, 21 मामलों में समझौता।
बोडा, पचोर, जीरापुर, कुरावर, कालीपीठ, करनवास, सुठालिया सहित अन्य थानों में भी शत-प्रतिशत या अधिकांश शिकायतों का निराकरण किया गया।
हालांकि खुजनेर थाना में प्राप्त 19 में से 6 आवेदन ही तत्काल निराकृत हो सके, शेष पर कार्यवाही जारी है।

Related Articles

Back to top button