बिहार-झारखण्ड
खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने जन कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर दिया जोर

चतरा (SHABD) : खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी ने जन कल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया है। उन्होंने चतरा में अधिकारियों के साथ विभागीय कामकाज की उच्चस्तरीय समीक्षा की। इस दौरान श्री अंसारी ने राशन वितरण सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी पात्र लाभुकों को ससमय लाभ पहुंचाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और दूर दराज के क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने पर भी बल दिया। श्री अंसारी ने चतरा में एक मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद थे।




