कुरावर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अपहरण, डकैती एवं मारपीट के मामले में 07 आरोपी गिरफ्तार, ₹67,000/- नगद ,तीन दोपहिया वाहन सहित कुल 5,97,000 रुपये का मशरूका बरामद

राजगढ़ जिले में गंभीर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक *श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.)* द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को त्वरित एवं कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री के.एल. बंजारे* एवं एसडीओपी नरसिंहगढ़ *सुश्री मिनी शुक्ला (भा.पु.से.)* के मार्गदर्शन में थाना कुरावर पुलिस द्वारा अपहरण, लूट एवं मारपीट के गंभीर प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण मशरूका बरामद किया गया है।
घटना का विवरण
दिनांक 12.05.2026 को *फरियादी दीपक शर्मा पिता कृष्णगोपाल शर्मा* उम्र 53 वर्ष निवासी इंदिरा कॉलोनी राजगढ़ द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 10.05.2026 को वह अपनी कार से भोपाल से राजगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान तीज बड़ली एवं कुरावर के बीच सड़क पर मंजू प्रजापति निवासी राजगढ़ ने उनसे लिफ्ट मांगी। फरियादी द्वारा वाहन रोकने पर अचानक कुछ युवक कार में बैठ गए और चाकू दिखाकर फरियादी के साथ मारपीट करते हुए उसे बंधक बना लिया।
आरोपियों द्वारा फरियादी से *कीमती अंगूठी, पेंडल, राडो कम्पनी की घड़ी, नगदी राशि, एटीएम कार्ड* एवं हस्ताक्षरित चैक अन्य सामान लूट लिया गया तथा फरियादी को सीहोर क्षेत्र में ले जाकर उसके खाते से राशि निकलवाई गई। आरोपियों द्वारा फरियादी को जान से मारने की धमकी भी दी गई।
घटना के संबंध में थाना कुरावर में *अपराध क्रमांक 146/2026 धारा 310(2), 140(3), 115(2), 351(3) बीएनएस* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपियों के कब्जे से धारदार हथियार बरामद होने पर प्रकरण में धारा 25 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया।
*पुलिस कार्रवाई*
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिला विशेष टीम , थाना कुरावर पुलिस द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया गया। साथ ही स्थानीय सूचना तंत्र एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों के संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपीगण जिला सीहोर क्षेत्र में ईदगाह के सामने मौजूद हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी*
1. देवा वंशकार उर्फ देवराज पिता नारायण वंशकार निवासी गांधी कॉलोनी सीहोर
2. रविंद्र जीत डग उर्फ काके पिता बलजीत सिंह निवासी इंग्लिशपुरा सीहोर
3. अदनान खान पिता अफजल खान निवासी ऑफिसर कॉलोनी सीहोर
4. कृष्णा यादव उर्फ बघीरा उर्फ सनी पिता सुरेश यादव निवासी श्रीराम कॉलोनी सीहोर
5. तरुण मेवाड़ा पिता धर्म सिंह निवासी चाणक्यपुरी सीहोर
6. रितिक उर्फ ऋतिक वाल्मीकि पिता अशोक खरे निवासी वाल्मीकि नगर सीहोर
7. मंजू प्रजापति पति दिनेश प्रजापति निवासी कुम्हार मोहल्ला पुरा राजगढ़
*आरोपियों से पृथक-पृथक जप्त मशरूका*
₹67,000/- नगद, फरियादी की पासबुक, चेकबुक, डेबिट/एटीएम कार्ड, दो चेक, राडो कंपनी की घड़ी (कीमत ₹1,20,000/-), अंगूठी (कीमत ₹1,50,000/-), चांदी का लॉकेट, विजिटिंग कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड, धारदार हथियार, एक मेस्ट्रो स्कूटर (कीमत ₹80,000/-), एक जुपिटर स्कूटर (कीमत ₹80,000/-) एवं एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (कीमत ₹1,00,000/-) जप्त की गई।
*कुल अनुमानित जप्त संपत्ति मूल्य – ₹5,97,000/-*
*आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड*
*रितिक उर्फ ऋतिक वाल्मीकि उर्फ खरे*
1. इस्तगासा क्रमांक 603/2020 थाना कोतवाली सीहोर – धारा 151 जा.फौ.
2. अपराध क्रमांक 998/2018 थाना कोतवाली सीहोर – धारा 25, 27 आयुध अधिनियम एवं 302, 34 भादवि
3. अपराध क्रमांक 491/2021 थाना कोतवाली सीहोर – धारा 294, 323, 34, 341, 506 भादवि
4. अपराध क्रमांक 289/2022 थाना इच्छावर – धारा 294, 323, 324, 34, 341, 506 भादवि
5. अपराध क्रमांक 871/2022 थाना कोतवाली सीहोर – धारा 294, 323, 506 भादवि
6. अपराध क्रमांक 102/2024 थाना कोतवाली सीहोर – धारा 294, 323, 324, 34, 506 भादवि
7. अपराध क्रमांक 313/2025 थाना कोतवाली सीहोर – धारा 25 आयुध अधिनियम, एससी/एसटी एक्ट एवं बीएनएस की विभिन्न धाराएं
8. अपराध क्रमांक 18/2025 महिला थाना सीहोर – धारा 332(b), 351(3), 64(2)(m), 69 बीएनएस
*कृष्णा यादव उर्फ सन्नी उर्फ बघीरा*
1. अपराध क्रमांक 893/2021 थाना कोतवाली सीहोर – धारा 294, 323, 506, 34 भादवि
2. अपराध क्रमांक 289/2022 थाना इछावर जिला सीहोर – धारा 341, 294, 323, 506, 34 भादवि
*अदनान खान*
1. अपराध क्रमांक 243/2025 थाना मंडी जिला सीहोर – धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस


