उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया के गोरखपुर सेंटर का किया उद्घाटन

गोरखपुर(SHABD) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण-गीडा में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीपार्क्स ऑफ इंडिया-एसटीपीआई के गोरखपुर सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंनेकहा कि यह टेक्नोलॉजी पार्क युवाओं को नवाचार, स्टार्टअप और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने वाला सशक्त मंचसिद्ध होगा तथा प्रदेश को डिजिटल विकास और टेक्नोलॉजी आधारित अर्थव्यवस्था की दिशामें नई गति प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं में बहुत टैलेंट है। उसके टैलेंटको जब हम टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ते हैं तो वह अपनी प्रतिभा को कई गुना तेजी के साथ आगे बढ़ाने में सफल होता है। मुख्यमंत्री ने कहाकि 15 अप्रैल को गोरखपुर में पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सेंटर आफ एक्सीलेंस का शुभारंभ भी हो जाएगा। यह सेंटर आफ एक्सीलेंस महाराणा प्रताप इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी मेंबना है। ये सभी कार्यक्रम दिखाते हैं कि अब केवल हार्डवेयर में ही नहीं, बल्कि सॉफ्टवेयर में भी पूर्वी उत्तर प्रदेश का युवा अपनी प्रतिभा का परिचय वैश्विक मंच पर देने में सफल हो पाएगा। मुख्यमंत्री ने पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रम पर कहा कि युद्ध लंबा खिंचा तो हर व्यक्ति प्रभावित होगा। हमें मानसिक रूप से इसके लिए तैयार रहना होगा। अफवाहों पर ध्यान नहीं देना होगा। मुख्यमंत्री ने आज राज्य की जनता को आश्वासन दिया कि खाना पकाने के गैस सिलेंडर के लिए एजेंसी के बाहर कतार में खड़े होने की कोई आवश्यकता नहीं है, बल्कि निर्धारित समय पर बुकिंग करें और सिलेंडर आपके घर पहुंच जाएगा। गोरखपुर में आज एक कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी प्रकार, पेट्रोल और डीजल तभी खरीदें जब आवश्यक हो और पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लगाने की कोई जरूरत नहीं है। कुछ लोग अफवाहें फैलाकर माहौल खराब करने और अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, राज्य के लोगों को इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने सभी जिला प्रशासन अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं और गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी पहले की तरह जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button