बिहार-झारखण्ड
बिहार के सरकारी स्कूलों और कार्यालयों में ‘वंदे मातरम्’ गायन अनिवार्य

पटना (SHABD): राज्य के सरकारी स्कूलों में अब राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा 28 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय गीत के गायन और उसके सम्मान को लेकर निर्देश जारी किए गए थे।
इसी क्रम में राज्य सरकार ने भी इन निर्देशों को लागू करने के लिए आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत स्कूलों के साथ-साथ सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर भी ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य किया गया है।



