Breaking News

आस्था और सम्मान का अद्भुत संगम: राम कथा के सातवें दिन हुआ विशिष्ट अतिथियों का आत्मीय स्वागत राजगढ़।

 

राजगढ़ श्री गीता मानस प्रचार समिति के तत्वावधान में आयोजित दिव्य राम कथा के सातवें दिन, 25 मार्च को श्रद्धा, भक्ति और सम्मान का अनुपम दृश्य देखने को मिला। इस अवसर पर कायस्थ समाज एवं विश्व हिंदू परिषद के सम्माननीय अध्यक्ष महोदय सहित समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में माननीय श्री माखन सिंह चौहान जी (पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री, आरएसएस), वरिष्ठ प्रचारक एवं पूर्व विधायक श्री बापू सिंह तंवर जी, हाल ही में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री बनीं श्रीमती मोना सुस्तानी जी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

श्री गीता मानस प्रचार समिति के अध्यक्ष पंडित हरि चरण तिवारी जी (पूर्व विधायक) ने कथा प्रवक्ता सुश्री देवी भुवनेश्वरी जी (वृंदावन धाम) का पुष्पहार, शाल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। साथ ही उपस्थित सभी सम्माननीय अतिथियों का भी समिति द्वारा कथा प्रवक्ता के माध्यम से भगवा उपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

राम कथा पंडाल में भक्तिरस की धारा निरंतर प्रवाहित हो रही है, जहां श्रद्धालु भाव-विभोर होकर कथा का रसास्वादन कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर आध्यात्मिक वातावरण के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समरसता का भी सशक्त संदेश प्रसारित हुआ।

Related Articles

Back to top button