बिहार-झारखण्‍ड

28वें सब-जूनियर राष्ट्रीय सेपक टकरा चैंपियनशिप 2026 का समापन

रांची(SHABD) : सब-जूनियर राष्ट्रीय सेपक टकरा चैंपियनशिप 2026 का समापन,समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने खिलाड़ियों को दी बधाई 28वें सब-जूनियर राष्ट्रीय सेपक टकरा चैंपियनशिप 2026 का समापन समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने खिलाड़ियों को दी बधाई रांची के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इनडोर स्टेडियम, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स होटवार में आयोजित 28वें सब-जूनियर राष्ट्रीय सेपक टकरा चैंपियनशिप 2026 का समापन हुआ। समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं होते, बल्कि अनुशासन, संघर्ष, टीम भावना और आत्मविश्वास का भी पाठ सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। साथ ही “खेलो इंडिया” जैसे अभियानों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिल रहा है। राज्यपाल ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और अन्य प्रतिभागियों को आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button