Breaking News

“मैं हूं प्रेम रोगी…” गीत पर झूमे अधिकारी — ऑफिसर्स क्लब में रंग पंचमी का रंगारंग होली मिलन

 

लखन गुर्जर राजगढ़। रंग पंचमी के अवसर पर शहर के ऑफिसर्स क्लब में आयोजित होली मिलन समारोह रंग, उमंग और उत्साह से सराबोर रहा। कार्यक्रम में जिले के प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और पत्रकार एक मंच पर नजर आए और सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंग पंचमी की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान प्रशासनिक अधिकारी भी पूरी तरह होली के रंग में रंगे नजर आए। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जिला पंचायत सीईओ सहित अन्य अधिकारियों ने मंच पर गीत-संगीत की प्रस्तुति दी और साथियों के साथ डांस कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि जिला पंचायत अधिकारी ने मशहूर गीत “मैं हूं प्रेम रोगी, मेरे वैद्य को बुलाओ मेरा इलाज कराओ… नहीं कोई तो मेरे यार को बुलाओ” गाकर माहौल को पूरी तरह संगीतमय बना दिया।

उनकी प्रस्तुति पर उपस्थित अधिकारी, कर्मचारी और पत्रकार भी झूम उठे और जमकर तालियां बजाईं।

Related Articles

Back to top button