Breaking News

*सीएम हेल्‍पलाईन की शिकायतों को गंभीरता से ले जिला अधिकारी* अपर कलेक्‍टर*

राजगढ़

अपर कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान की अध्‍यक्षता में सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभागार में आयोजित समय सीमा (टीएल) बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर अनुविभागीय (राजस्‍व) अधिकारी सुश्री निधि भारद्वाज सहित जिला अधिकारी गण बैठक में उपस्थित रहें।

बैठक में अपर कलेक्‍टर चौहान ने सी.एम. हेल्पलाइन में दर्ज प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने हेतु सख्‍त निर्देश दिए। उन्‍होंने एल–1 अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का संतोषजनक एवं विस्तृत जवाब दर्ज करने तथा समाधान की वर्तमान स्थिति का उल्लेख अनिवार्य रूप से करने के लिए उत्तरदायी ठहराया गया। बैठक में लंबित सी.एम. हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा की गई तथा अपर कलेक्टर द्वारा इन प्रकरणों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही ई–ऑफिस में जो अधिकारी लगातार कमजोर प्रदर्शन कर रहे हैं, उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button