उत्तर प्रदेश
आगरा में RSS-BJP समन्वय बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 2027 चुनाव को लेकर मंथन

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण समन्वय बैठक में हिस्सा लिया। माल रोड स्थित अमर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस बैठक में मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल को लेकर चर्चा की गई। माना जा रहा है कि यह बैठक आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई है, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत किया जा सके। इससे पहले आगरा पहुंचने पर खेरिया एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया।




