उत्तर प्रदेश

स्वस्थ नागरिक ही विकसित प्रदेश की नींवः ब्रजेश पाठक

लखनऊ : स्वथ्य नागरिक ही विकसित देश और प्रदेश की नींव हैं। जब तक नागरिक स्वस्थ नहीं होंगे, कोई भी देश या प्रदेश तरक्की नहीं कर सकता। पिछली सरकारों ने प्रदेश को लूटने का काम किया है। प्रदेश की जनता की गुमराह कर अपनों को फायदा दिया है। हमारी सरकार विकासित उत्तर प्रदेश के सपने को साकार करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का। गुरुवार को विधान परिषद में बजट सत्र में प्रस्तुत प्रश्नों का उत्तर देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि आज प्रदेश में 81 मेडिकल कॉलेज पूरी क्षमता के साथ रोगियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने प्रदेश को सिर्फ लूटने का काम किया। मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग तो बना दीं लेकिन न चिकित्सक रखे और न ही पैरा मेडिकल या अन्य स्टाफ की तैनाती हुई। जनता को गुमराह कर अपने कथित विकास कार्यों का ढोल पीटा।

Related Articles

Back to top button