बिहार-झारखण्‍ड

वायरल ऑडियो पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की प्रतिक्रिया

रांची (SHABD) : राज्य के दो वरिष्ठ नौकरशाहों के बीच हुई कथित मोबाइल बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने निशाना साधा है। श्री मरांडी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे ऑडियो की सत्यता पर टिप्पणी नहीं कर रहे हैं, लेकिन यह गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि शीर्ष अधिकारियों के फोन सुरक्षित नहीं हैं, तो मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, नौकरशाही और आम नागरिकों की निजता कैसे सुरक्षित रहेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से जवाब मांगते हुए वायरल ऑडियो की जांच के लिए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button