बिहार-झारखण्‍ड

सीएमएमएस पोर्टल पर जनगणना संबंधी कार्यों की क्षेत्रवार समीक्षा

पलामू (SHABD):पलामू में भी जनगणना 2027 को लेकर उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सीएमएमएस पोर्टल पर जनगणना संबंधी कार्यों की क्षेत्रवार समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित प्रभारी अधिकारियों को मकान सूचीकरण मैपिंग कार्य को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्व गणना के संबंध में भी लोगों को जागरुक करने पर बल दिया। पलामू उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी समीरा एस की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जनगणना-2027 की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त ने कार्य प्रगति एवं आगामी योजना की तैयारी पर विस्तृत निर्देश दिये है।

उपायुक्त ने सीएमएमएस पोर्टल पर जनगणना सम्बन्धित किए जा रहे कार्यों की सिलसिलेवार समीक्षा की, जिसमें सभी चार्ज अधिकारियों (ग्रामीण/ नगरीय) को मकान सूचीकरण ब्लाक (एचएलबी) मैपिंग कार्य को निर्धारित अवधि में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी तरह उन्होंने प्रशिक्षण में सिखाई गई बातों का पूर्ण रूप से अनुपालन करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत की जनगणना 2027 पहली बार डिजिटल माध्यम से की जाएगी। जनगणना सीएमएमएस पोर्टल,स्व गणना पोर्टल,मोबाइल ऐप के माध्यम से विभिन्न चरणो में किया जाएगा।

उन्होंने सभी चार्ज पदाधिकारियों से जनगणना -2027 के फील्ड कार्य हेतु प्रगणक एवं पर्यवेक्षक की इन्ट्री सीएमएमएस पोर्टल पर जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन,जिला जनगणना पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,जिला सांख्यिकी पदाधिकारी–सह–अपर जिला जनगणना पदाधिकारी शिशिर तिग्गा,सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी–सह–चार्ज पदाधिकारी (जनगणना) समेत जिला जनगणना कोषांग के सभी संबंधित पदाधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button