बिहार-झारखण्‍ड

सेवा और सामाजिक समरसता, धर्म और संस्कृति की रक्षा को लेकर विहिप की बैठक

रांची:रांची के रातू स्थित टेंडर ग्राम में विश्व हिन्दू परिषद की बैठक हुई। इस बैठक में प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्रा और रांची ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल सिंह भी मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने सेवा और सामाजिक समरसता, धर्म और संस्कृति की रक्षा को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से काम करने का निर्देश दिया। मौके पर बताया गया कि 19 मार्च से दो अप्रैल तक रांची में डेढ़ सौ स्थानों पर श्रीरामोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button