हापुड़ में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने मचाया कहर

लखनऊ (SHABD) :हापुड़ में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर दिया। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के हाईवे-334 पर गांव मुर्शदपुर के पास यादव ढाबे के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और वहां बस का इंतजार कर रही महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। इस भीषण हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में बृजनाथपुर निवासी 52 वर्षीय सितारा और 60 वर्षीय सरोज शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गांव की ही शारदा पत्नी लेखराम ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं रूबी पत्नी पवन और उनका छह वर्षीय पुत्र लविश गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। साथ ही मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।




