बिहार-झारखण्ड
कोबरा बटालियन 209 और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, चार हार्डकोर नक्सली ढेर, हथियार बरामद

हजारीबाग (SHABD) :हजारीबाग के सीमावर्ती क्षेत्र खपिया में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन 209 के जवान और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में चार हार्डकोर नक्सली ढेर हो गए। सीआरपीएफ ने पुष्टि करते हुए बताया कि सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं, घटनास्थल से दो एके-47 राइफल, इंसास, जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान सहदेव महतो उर्फ अनुज, स्पेशल जोनल कमिटी की सदस्य नताशा, एरिया कमांडर बुधन करमाली, और एरिया कमांडर रंजीत गंझू के रूप में हुई है।




