हार्वेस्टर मशीन से घायल व्यक्ति को मिला जिला चिकित्सालय में त्वरित उपचार

राजगढ़ सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. रजनीश शर्मा द्वारा बताया गया कि जिला चिकित्सालय में रविवार शाम छह बजे के लगभग एक व्यक्ति गंभीर हालात में इलाज के लिए पहुंचा। जहां सीनियर सर्जन डॉ. राजेन्द्र कठेरिया व उनकी टीम ने बिना समय गवाए मरीज को प्राथमिक उपचार मुहैया कराया। प्राथमिक उपचार के बाद रात करीब 3 बजे भोपाल रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। यदि समय रहते मरीज को उपचार नहीं मिलता तो काई अनहोनी घटना भी घटित हो सकती थी।
उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति की पहचान सदगुरू सिंह पिता अवतारसिंह उम्र 40 वर्ष निवासी पंजाब के रूप में हुई है, वे रविवार दोपहर खिलचीपुर में हार्वेस्टर मशीन से गेहूं निकालने का कार्य कर थे, कार्य के दौरान अचानक मशीन के नुकीले दांते उनके पेट में फंस गए। इस घटना में सदगुरू के पेट की आंते तक बाहर निकल गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। तत्काल अन्य मजदूरों ने काम रोककर घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही सीनियर सर्जन डॉ. राजेन्द्र कठेरिया व उनकी टीम भी तुंरत जिला चिकित्सालय पहुंची। जहां घायल का प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। मशीन के दांते नुकेले होने के कारण सदगुरू का पूरा पेट कट गया था। जिस पर तुरंत घांव की रिपेयरिंग कर 30 टांके लगाए गए। रात करीब 3 भोपाल रेफर कर दिया गया।
सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि यदि समय रहते सीनियर सर्जन डॉ. राजेन्द्र कठेरिया व उनकी टीम द्वारा मरीज का उपचार नहीं किया जाता तो अत्यधिक खून के रिसाव से उसकी जान भी जा सकती थी। यह हादसा खेतों में भारी मशीनरी के उपयोग के दौरान बरती जानी वाली सावधानियों की अहमियत को भी दर्शाता है। फिलहाल मरीज का उपचार जारी है और चिकित्सक उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।



