उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली से पहले सभी राज्य कर्मचारियों को वेतन देने का दिया आदेश

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के पर्व से पहले ही सभी राज्य कर्मचारियों को वेतन का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहार के मद्देनजर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग तय समय सीमा का कड़ाई से पालन करें। श्री योगी ने आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी समेत सभी श्रेणी के कर्मियों का भुगतान भी त्योहार से पहले सुनिश्चित करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने शनिवार 28 फरवरी को कार्य दिवस घोषित किया है। इसकी जगह अब कर्मचारियों को 03 मार्च का अवकाश दिया जाएगा। ऐसे में 2 से 4 मार्च तक राज्य कर्मचारियों के लिए अवकाश रहेगा।




