उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने दी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं

लखनऊ (SHABD) : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की नारी शक्ति को पाती लिखकर बधाई दी और उनके योगदान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सशक्त समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार आधी आबादी की सुरक्षा, गरिमा और आत्मनिर्भरता के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री के अनुसार 2017 से पहले महिलाओं के साथ अपराध आम बात थी, लेकिन आज प्रदेश में बेटियां सुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्पष्ट नीति और साफ नीयत से यह परिवर्तन संभव हुआ है। मिशन शक्ति और एंटी रोमियो अभियान ने अपराधियों के मन में भय पैदा किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि छात्राओं के ड्रॉपआउट रेट, मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आई है तथा शिक्षा से रोजगार तक बेटियों को समान अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी की नारी शक्ति स्वावलंबन का नया अध्याय लिख रही है और सरकार बेटियों के सपनों की उड़ान को पंख देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button