उत्तर प्रदेश
पिछली सरकारों ने अयोध्या को लहूलुहान किया था- सीएम योगी

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ के उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पिछली सरकारों ने अयोध्या को लहूलुहान करने का कार्य किया था। उन्होंने अयोध्या में विकास का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 5 साल में 45 करोड़ से अधिक भक्त अयोध्या धाम आए हैं। सीएम योगी ने जनता से कहा कि अब लोग पूरे देश में कहीं भी बड़े आराम से राम-राम और जय श्री राम बोल सकते हैं। मुख्यमंत्री ने अयोध्या में सुरक्षा के इंतजामों के बारे में बताते हुए कहा कि अब कोई भी आतंकी यहां नहीं घुस सकता है।




