उत्तर प्रदेश
भगवान राम से बहुत सीख सकती है आज की पीढ़ी- सोनोवाल

गौतम बुद्ध नगर : नोएडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आज भारत बोध संवाद श्रृंखला 2025-26 के अंतर्गत सौ सत्रों के राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने भारत के विकास में असाधारण योगदान दिया है। भगवान राम से आज की पीढ़ी बहुत कुछ सीख सकती है।




