उत्तराखंड

सैनिक कल्याण मंत्री और मध्य कमान के आर्मी कमाण्डर ने किया सैन्यधाम का निरीक्षण

देहरादून:भारतीय सेना की मध्य कमान के आर्मी कमाण्डर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता और सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित सैन्यधाम का निरीक्षण किया। उन्होंने सैन्यधाम में स्थापित शहीदों की स्मृति को समर्पित संरचनाओं, दीर्घाओं और सुविधाओं का अवलोकन किया। आर्मी कमाण्डर ने सैन्यधाम के निर्माण को एक ऐतिहासिक पहल बताया।

गणेश जोशी ने सैन्यधाम को आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि यह स्थान देश के वीरों के त्याग और बलिदान की गाथा को सदैव जीवंत रखेगा।

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि आर्मी कमाण्डर के दौरे के बाद सैन्यधाम निर्माण की प्रगति को और मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button