RAJGARH
राजगढ़ से खुजनेर धाम तक पदयात्रा कर बाबा खाटू श्याम को ध्वज किया अर्पण

राजगढ़ से खुजनेर धाम तक पदयात्रा कर बाबा खाटू श्याम को ध्वज किया अर्पण
लखन गुर्जर
राजगढ़। फागुन माह के अवसर पर राजगढ़ से श्याम भक्तों की एक मंडली खुजनेर धाम स्थित खाटू श्याम मंदिर में ध्वजा अर्पण करने के लिए पदयात्रा पर रवाना हुई। भक्त जयकारों और भजनों के साथ पैदल यात्रा करते हुए धाम की ओर बढ़े।
बताया गया है कि राजगढ़ श्याम भक्त मंडली पिछले 14 वर्षों से लगातार फागुन महीने में पदयात्रा कर खुजनेर धाम पहुंचती है और भगवान श्याम को ध्वजा अर्पित करती है। इस परंपरा को श्रद्धा और आस्था के साथ निभाया जा रहा है।
इस वर्ष यात्रा में रजत भदौरिया, पंडित उमेश शर्मा, योगेंद्र सिंह खींची, कालू सिंह जी, विजय नागर, नितिन मेवाड़ और धर्मेंद्र बाथम सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे। भक्तों का कहना है कि वे हर साल इसी तरह पैदल यात्रा कर धाम पहुंचते हैं

