Breaking News
निर्माणाधीन CM राइस स्कूल में हादसा, पुताई करते समय मजदूर नीचे गिरा, भोपाल रेफर

राजगढ़ जिला मुख्यालय स्थित के संकट मोचन कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन CM राइस स्कूल भवन में शुक्रवार को शाम के समय एक हादसा हो गया। पुताई का कार्य कर रहे एक मजदूर ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद निर्माण स्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
जानकारी के अनुसार घायल मजदूर राजू पिता गजराज, निवासी रायसेन, राजगढ़ नगर में निर्माणाधीन CM राइस स्कूल भवन की ऊपरी मंजिल पर पुताई कर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे आ गिरा। साथ में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने तुरंत उसे संभाला और जिला अस्पताल पहुंचाया।
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि गिरने से उसे गंभीर चोटें आई हैं।

