उत्तराखंड

उत्तराखंड: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सांसदों-विधायकों संग की बैठक

देहरादून (SHABD) :भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उत्तराखंड दौरे का आज दूसरा दिन है। इसी के तहत उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सुबह से ही उनकी बैठकों का दौर जारी है। आज नितिन नबीन की पहली बैठक विधायकों और सांसदों के साथ हुई। बैठक में नितिन नबीन ने सभी विधायकों और सांसदों को आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर तैयार रहने के महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अब तक विधायकों द्वारा क्षेत्र में किए गए कामकाज की समीक्षा भी की। वहीं, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव से पहले इन सभी निर्देशो के अनुसार हम लोग कार्य करेंगे और एकबार फिर से प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी।

Related Articles

Back to top button