बिहार-झारखण्ड
फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने पर भड़के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन

रांची (SHABD) : राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह वरिष्ठ भाजपा नेता चंपाई सोरेन ने सरकार की ओर से संचालित फूलो झानो मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने पर ऐतराज जताया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में भाजपा नेता ने कहा कि फूलो झानो मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर गवर्नमेंट हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज करना आदिवासी समाज के महापुरुषों का नाम मिटाने की साजिश है। उन्होंने कहा कि अगर 30 जून तक मेडिकल क लेज के नाम में फूलो झानो मुर्मू नहीं जोड़ा गया, तो आदिवासी समाज के हजारों लोग खुद आकर इसे सुधारने का काम करेंगे।




