उत्तर प्रदेश

हाथरस में पर्यटन विकास को मिली नई रफ्तार, कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

लखनऊ (SHABD) : हाथरस में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की कई विकास परियोजनाओं से क्षेत्र के पर्यटन को नई रफ्तार मिली है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने हाथरस दौरे के दौरान कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कैलोरा चौराहा पर ठाकुर मलखान सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया और मंत्री जयवीर सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इस दौरान करीब 1024.70 लाख रुपये की 9 परियोजनाओं का लोकार्पण और 308.80 लाख रुपये की 4 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं में मंदिरों, धार्मिक स्थलों और पर्यटन केंद्रों का सौंदर्यीकरण शामिल है। साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए 725 लाख रुपये की नई परियोजनाओं की घोषणा भी की गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, पर्यटन और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button