पुराना महल क्षेत्र में जुए पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई 12 आरोपी गिरफ्तार, ₹4.74 लाख का मशरूका जप्त

राजगढ़,शहर के पुराना महल क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 5 मोटरसाइकिल, 12 मोबाइल फोन और नगदी सहित कुल ₹4,74,400/- का मशरूका जप्त किया है।
यह कार्रवाई अपराध क्रमांक 119/26 में धारा 13 जुआ एक्ट एवं 49 बीएनएस के अंतर्गत की गई। संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के.एल. बंजारे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) अरविंद सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
मुखबिर की सूचना पर त्वरित दबिश
पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि पुराना महल स्थित पानी की टंकी के पास कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर 12 आरोपियों को मौके से ही पकड़ लिया गया।
पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि जुआ गतिविधि का संचालन राहुल पिता गोपाल सिंह चौहान, निवासी राजगढ़ द्वारा किया जा रहा था। पुलिस ने उसे भी प्रकरण में आरोपी बनाया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
दरयाबसिंह पिता मोरसिंह तंवर, उम्र 31 वर्ष, निवासी झंझाडपुर
शकील पिता अजीज खां, उम्र 37 वर्ष, निवासी पुरोहित मोहल्ला राजगढ़
अभयसिंह पिता मदनलाल तंवर, उम्र 21 वर्ष, निवासी फूटा तलाब थाना कालीपीठ
अमरलाल पिता मांगीलाल तंवर, उम्र 21 वर्ष, निवासी झंझाडपुर
पर्वतसिंह पिता बीरम सिंह सोंधिया, उम्र 34 वर्ष, निवासी लालपुरिया
पप्पू पिता गोवर्धन तंवर, उम्र 28 वर्ष, निवासी कंवरपुरा
दरियाबसिंह पिता बनेसिंह तंवर, उम्र 28 वर्ष, निवासी नलखेड़ा
धीरप पिता मुंशीलाल वाल्मीकि, उम्र 39 वर्ष, निवासी कालाखेत राजगढ़
फुजेल पिता शाहनबाज खां, उम्र 23 वर्ष, निवासी पुरा मोहल्ला राजगढ़
जुबेर उर्फ बिट्टू पिता शहजाद खां, उम्र 30 वर्ष, निवासी पीटी कंपनी राजगढ़
फरीद पिता राजू उद्दीन, उम्र 30 वर्ष, निवासी भंडारा गली राजगढ़
विशाल पिता कैलाश प्रजापति, उम्र 23 वर्ष, निवासी खुजनेर रोड राजगढ़
जप्त मशरूका का विवरण
05 मोटरसाइकिल – अनुमानित कीमत ₹3,05,000/-
12 मोबाइल फोन – अनुमानित कीमत ₹1,44,300/-
नगदी राशि – ₹24,700/-
कुल जप्त मशरूका – ₹4,74,400/-



