बिहार-झारखण्ड
निःशुल्क इलेक्ट्रॉनिक कृत्रिम हाथ प्रत्यारोपण शिविर में शामिल हुए राज्यपाल और रक्षा राज्यमंत्री

रांची: रांची में रोटरी क्लब की पहल पर निःशुल्क इलेक्ट्रॉनिक कृत्रिम हाथ प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन हुआ। शिविर के उद्घाटन के दौरान रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ भी मौजूद रहे और इस पहल को सराहा। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ रांची के द्वारा लगाए जाने वाले कृत्रिम हाथ हजारों लोगों के जीवन को नई आशा और विश्वास देने वाले हैं। कुछ घंटे के चार्ज के बाद यह हाथ तीन दिनों तक काम करेगा।




