Breaking News

शांका जागीर आश्रम में चोरी, 90 हजार रुपये सहित भगवान की प्रतिमा एवं घंटी ले गए चोर

 

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोईपुरा स्थित शांका जागीर आश्रम में चोरी की घटना सामने आई है। आश्रम साधू रामदास त्यागी द्वारा थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया गया कि 27 मई 2026 को आश्रम में रखी साधु की झोली से करीब 90 हजार रुपये नगद, मोबाइल फोन, भगवान की प्रतिमा एवं मंदिर की घंटी चोरी हो गई।
आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपियों द्वारा आश्रम परिसर में रखी धार्मिक सामग्री को नुकसान पहुंचाते हुए शिव परिवार एवं गुरु समाधि को भी क्षतिग्रस्त किया गया। मामले में तेज बड़ली कॉलोनी के कुछ लोगों के नाम आवेदन में उल्लेखित किए गए हैं। आश्रम के साधु ने संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग रखी

Related Articles

Back to top button