60 प्रतिशत से कम राशन वितरण करने वाली 36 शासकीय उचित मूल्य दुकानों को कारण बताओ नोटिस जारी करने दिए निर्देश
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले द्वारा मंगलवार को 90 प्रतिशत से कम वितरण वाले दुकानों की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान राज्य शासन द्वारा आवंटित लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत माह मई-जून 2026 का राशन वितरण 60 प्रतिशत से कम करने वाली शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिन शासकीय उचित मूल्य दुकानों को नोटिस जारी किए गए उनमें इनमें जीरापुर विकासखंड की दुकान क्रमांक 3201008 संचालक श्री देवीलाल दांगी, 3201023 श्री महेन्द्र सिंह परिहार, 3201039 श्री ईश्वरसिंह चौहान, 3201082 श्रीमती राधाबाई, 3201083 सुश्री अयोध्या सोलंकी, 3201099 श्रीमती गिरिजा पंवार एवं 3201109 सुश्री किरण शामिल हैं।
इसी प्रकार खिलचीपुर विकासखंड में दुकान क्रमांक 3202015 संचालक श्री देवीलाल चौहान, 3202053 श्री लोकेन्द्र सिंह उमठ, 3202079 श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा, 3202109 श्रीमती पूजा दांगी एवं 3202121 श्रीमती ममता बाई का वितरण 60 प्रतिशत से कम पाया गया। राजगढ़ विकासखंड अंतर्गत दुकान क्रमांक 3203006 श्री पृथ्वी सिंह, 3203032 श्री देवेन्द्र नागर, 3203048 श्री गोविंदसिंह, 3203065 श्री गोवर्धन तंवर एवं 3203091 श्री नंदकिशोर नायक शामिल हैं। वहीं ब्यावरा विकासखंड अंतर्गत दुकान क्रमांक 3204005 श्री दिनेश दांगी, 3204009 श्री रामबाबू सौंधिया, 3204034 श्री माखन सिंह लोधी, 3204056 श्री देवराज सिंह, 3204082 श्रीमती रेखा बाई, 3204083 श्रीमती बबली मीना, 3204102 श्रीमती राजनंदनी उमठ एवं 3204109 श्रीमती पवित्रा गौड़ का राशन वितरण भी निर्धारित लक्ष्य से काफी कम पाया गया।
साथ ही सारंगपुर विकासखंड अंतर्गत दुकान क्रमांक 3205005 श्री लखन सिंह, 3205035 श्री भगवान सिंह, 3205049 श्री सुरेश, 3205096 श्री हेमराज रुहेला, 3205105 श्रीमती पार्वती राजपूत एवं 3205109 श्रीमती मायादेवी का वितरण अत्यंत कम दर्ज किया गया। नरसिंहगढ़ विकासखंड अंतर्गत दुकान क्रमांक 3206035 श्री मनीष, 3206056 श्री दिलीप गोस्वामी, 3206090 श्रीमती नीलम सिंह, 3206100 श्रीमती रीना बाई राजपूत एवं 3206101 श्रीमती जल्ला बाई का वितरण भी 60 प्रतिशत से कम पाया गया।
जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अजीत कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि पात्र हितग्राही राशन से वंचित न रहें, इस हेतु उक्त संबंधित 36 दुकानों के विक्रेताओं को कम वितरण के संबंध में कारण बताओ सूचनापत्र जारी किए गए। साथ ही सभी विक्रेताओं को खाद्यान्न वितरण कार्य में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया।



